IPL 2026, DC vs RR: Mitchell Starc के खिलाफ राजस्थान के Vaibhav.. क्या दिखा पाएंगे कमाल! देखें संभावित Playing-11 की डिटेल्स
पिंक सिटी जयपुर में आज अंक तालिका में सातवें स्थान की दिल्ली का मुकाबला चौथे स्थान पर काबिज राजस्थान से होने वाला है. इस मैच में स्टार बैटल वैभव सूर्यवंशी की सीनियर स्टार गेंदबाज मिचेर स्टार्क के बीच होने की उम्मीद जताई जा रही है.

IPL 2026, DC vs RR: आईपीएल 2026 का 43वां मैच आज दिल्ली और राजस्थान के बीच खेला जाना है. जयपुर में खेले जा रहे इस मैच में मिचेल स्टार्क के चाहने वालों को मैदान पर उनका कमाल देखने को मिलेगा. स्टार्क कंधे और कोहनी में लगी चोट के कारण अब तक के मैच नहीं खेल सके थे. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स से मिली जानकारी के अनुसार स्टार्क 1 मई का राजस्थान के विरुद्ध मैच खेलने वाले हैं.
वैभव सूर्यवंशी और मिचेल स्टार्क की बैटल इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि कमाल के फॉर्म में चल रहे वैभव ने अब तक के मैचों में बुमराह, हेजलवुड और कमिंस जैसे घातक गेंदबाजों का स्वागत छ्क्के के साथ किया था. देखना होगा कि स्टार्क और वैभव में से कौन किसपर हावी होगा.
मुकाबला बराबरी का
आईपीएल में अब तक हुई दिल्ली और राजस्थान के बीच हुई भिड़ंत में आंकड़ा बराबरी का रहा है. दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ खेले गए मैचों में 15-15 जीत दर्ज किया है. पिछली बार जब दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई थी तो नतीजा सुपर ओवर में निकला था. ऐसे में कांटे की भिड़ंत देखने को मिल सकती है.
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई/यशराज पुंजा.
इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे/तुषार देशपांडे
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
साहिल परख/अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, दुश्मंथा चमीरा, टी नटराजन.
इम्पैक्ट प्लेयर: विप्रज निगम/आकिब नबी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में खिलाड़ियों के सपनों पर ‘K खेल मैदान पर मेले की तैयारी से नाराज़ खिलाड़ी







