ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलेंगे भारतीय मूल के निखिल चौधरी
कोविड के दौरान ऑस्ट्रेलिया गए निखिल चौधरी को मिली T20I टीम में जगह. ऑस्ट्रेलियन टीम की तरफ से खेलेंगे क्रिकेट.

भारत के दिल्ली शहर में जन्मे ऑलराउंडर निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से क्रिकेट खेलेंगे। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की T20I टीम में शामिल किया गया है। इससे वह भारत में जन्म लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बनेंगे।
आपको बता दें कि निखिल चौधरी ऑलराउंडर क्रिकेटर हैं और वो भारत के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के साथ घरेलू क्रिकेट में खेल चुके हैं। वो बांग्लादेश के विरुद्ध ऑस्ट्रेलियाई टीम से डेब्यू कर सकते हैं।
30 वर्षीय निखिल को टीम में तब शामिल किया गया, जब ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने व्यक्तिगत कारणों से बांग्लादेश दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था। निखिल चौधरी शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम से ढाका में जुड़ेंगे। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इसके बाद 3 T20I मैच होंगे।
निखिल चौधरी भारत में पंजाब के लिए 14 लिमिटेड ओवर मैच खेल चुके हैं। और साथ ही मुंबई इंडियन्स के लिए ट्रायल्स भी दिया था। पर इसके बाद कोविड में वो ऑस्ट्रेलिया गए और अंतरराष्ट्रीय सीमा बंद होने के बाद वहीं रुक गए। उन्होंने वहां काफी संघर्ष भी किया। उन्होंने अपने जीविका के लिए ऑस्ट्रेलिया में कई जगह काम भी किया पर क्रिकेट खेलना जारी रखा और उनकी ये मेहनत आखिरकार रंग लाई।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









