क्रिकेटर Rinku Singh के पिता का निधन, ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh)के पिता का निधन हो गया है. उन्होंने ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. जानकारी के अनुसार, उनके पिता खचंद्र सिंह (Khachandra Singh) स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे.

Cricketer Rinku Singh's father passes away: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह (Rinku Singh)के पिता का निधन हो गया है. उन्होंने ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांस ली. जानकारी के अनुसार, उनके पिता खचंद्र सिंह (Khachandra Singh) स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. बीते दिनों उनके पिता की तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
वहीं, क्रिकेटर रिंकू सिंह को पिता खचंद्र सिंह के तबीयत खराब होने की जैसे ही खबर मिली वे टीम इंडिया का साथ छोड़ घर वापस लौटे. बताया जा रहा है कि खचंद्र सिंह बीते कई दिनों से मैकेनिकल वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखे गए और उन्हें निरंतर रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी देने का कार्य किया जा रहा था.
विश्वकप के बीच में अचानक घर लौटे रिंकू सिंह
दरअसल, हाल ही में खबर आई थी कि T-20 विश्वकप में टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रिंकू सिंह टीम इंडिया का साथ छोड़कर घर वापस लौट गए हैं. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मंगलवार को टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन था मगर रिंकू सिंह इसमें शामिल नहीं हुए. हालांकि स्टेडियम में बाकी अन्य खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हुए नजर आए. उनके घर वापस लौटने के बाद ही यह खबर भी आई कि उनके पिता बीमार हैं और जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. और इसी वजह से रिंकू सिंह को वापस घर लौटना पड़ा. आपको बता दें, क्रिकेटर रिंकू सिंह (28 वर्ष) उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं.
संघर्षों से पिता ने परिवार को पाला
रिंकू सिंह के परिवार की बात करें तो उनके पिता ने बेहद संघर्ष के साथ परिवार का भरण पोषण किया था. वे गैस सिलेंडर डिलीवरी का कार्य करते थे. लोगों के घर जा-जाकर और गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम करते हुए उन्होंने अपने बेटे रिंकू सिंह के सपनों को पंख दिए. इतना ही नहीं रिंकू की सफलता के बाद भी पिता ने अपना यह काम नहीं छोड़ा.
विश्वकप में आगे के मैच कब खेलेंगे रिंकू, कोई अपडेट नहीं
बता दें, बीते बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने जानकारी देते हुए बताया था कि रिंकू सिंह के पिता की तबीयत खराब हो गई है और इसी वजह से वो अपने घर वापस गए हैं. कोच ने आगे यह भी बताया कि रिंकू बहुत ही जल्द टीम के साथ जुड़ेंगे. हालांकि, अब इस दुखद खबर के बाद वो टीम इंडिया का हिस्सा कब बनेंगे, इसपर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

IPL 2026, RR vs MI: क्या कहते हैं अब तक हुए मैच के आंकड़े, कहां और कब देखा जा सकेगा लाइव

तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, 1.40 करोड़ रुपए का लगाया गया जुर्माना






