India AI Summit 2026: PM मोदी ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से की मुलाकात, AI सहयोग पर हुई चर्चा
PM मोदी ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की. जिस दौरान AI से जुड़ी साझेदारियों से जुड़ी चर्चा की गई.

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (18 फरवरी, 2026) को गूगल और उसकी मूल कंपनी अल्फाबेट इंक के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की. जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत द्वारा किए जा रहे कार्यों और इस क्षेत्र में भारतीय छात्रों व पेशेवरों के साथ यह तकनीकी दिग्गज कंपनी कैसे काम कर सकती है, इस पर चर्चा की.
AI Impact Summit में 'सुंदर' ले रहे हिस्सा
पिचाई नई दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए आए हुए हैं, जो नई दिल्ली के भारत मंडपम में एक प्रदर्शनी के साथ आयोजित किया जा रहा है.
PM मोदी ने 'एक्स' पर किया पोस्ट
“दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान सुंदर पिचाई से मिलकर बेहद खुशी हुई. हमने एआई क्षेत्र में भारत द्वारा किए जा रहे कार्यों और इस क्षेत्र में हमारे प्रतिभाशाली छात्रों और पेशेवरों के साथ गूगल किस प्रकार सहयोग कर सकता है, इस बारे में चर्चा की,” प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा.
500 वैश्विक AI नेताओं की भागीदारी
प्रधानमंत्री ने सोमवार (16 फरवरी) को नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का दौरा किया, जिसमें 600 से अधिक उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप और 13 देशों के पवेलियन शामिल हैं, जो एआई इकोसिस्टम में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करते हैं. इस शिखर सम्मेलन में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री और 500 वैश्विक एआई नेता भाग ले रहे हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राघव चड्ढा पर AAP का बड़ा एक्शन, राज्यसभा में छीन लिया ये पद, बोलने के अधिकार पर भी पाबंदी

नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी, बिहार CM पद से जल्द देने वाले हैं इस्तीफा






