Ranchi में कलयुगी बेटे ने कुदाली से काटकर पिता को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
रांची में पिता-पुत्र के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली एक खबर सामने आई है. जहां कलयुगी बेटे ने अपने पिता की कुदाली से काटकर निर्मम हत्या कर दी है. मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Ranchi News: राजधानी रांची में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की कुदाली से काटकर हत्या कर दी है. यह पूरा मामला एयरपोर्ट थाना इलाके के हाराटांड़ का है जहां बेटे ने पैसों के विवाद में पिता की निर्मम हत्या कर दी है. मृतक का नाम गोविंद साहू बताया जा रहा है जबकि आरोपी बेटे का नाम कमल साहू है.
जानकारी के अनुसार, दोनों पिता-पुत्र के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद बेटे ने अपने पिता पर कुदाली से हमला किया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एयरपोर्ट थाना पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेज दिया.
घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया है. वहीं, मामले की जानकारी देते हुए एयरपोर्ट थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला देर रात का है. मृतक के परिजनों से पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है जिसके बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Saraikela: संजय सेठ ने दिया गुड़गांव हादसे के पीड़ितों को 40-40 लाख का मुआवजा, कहा- संकट की घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ

गिरिडीह के लेढवा पहाड़ी जंगल में मिला महिला अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस






