खूंटी में 28 साल के युवक ने फंदे से झूलकर दी जान, पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया पीछे
खूंटी के बरबंदा गांव में 28 वर्षीय सहदेव मुंडा की मौत हो गई। पत्नी और दो छोटे बच्चों को पीछे छोड़ गए युवक के मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Khunti: खूंटी मारंगहादा थाना क्षेत्र के बरबंदा गांव में मंगलवार को 28 वर्षीय युवक सहदेव मुंडा की मौत से परिवार में मातम पसरा है। सहदेव का शव घर के पास कटहल के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया।
खेत से लौटे तो घर में नहीं मिला सहदेव
परिजनों के अनुसार, मंगलवार को परिवार के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे। शाम को जब सभी घर लौटे तो सहदेव घर पर नहीं था।
परिजनों और आसपास के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर के पास कटहल के पेड़ पर सहदेव का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद तत्काल घटना की जानकारी मारंगहादा थाना पुलिस को दी गई।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
दो साल से पेट दर्द की बीमारी से परेशान था
परिजनों ने बताया कि सहदेव पिछले करीब दो वर्षों से पेट दर्द की समस्या से परेशान था। परिवार ने कई जगह उसका इलाज कराया, लेकिन उसकी तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
परिजनों ने आशंका जताई है कि लंबे समय से बीमारी और परेशानी के कारण सहदेव ने यह कदम उठाया होगा। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह और घटना की परिस्थितियों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
सहदेव अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। उसकी मौत के बाद पत्नी और बच्चों समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

परीक्षा रद्द होते ही झारखंड में बड़ा प्रशासनिक संकट!, खाली हो गईं सैकड़ों कुर्सियां, ठप्प पड़ा सरकारी काम

'सुप्रीम कोर्ट से जीते, पर सिस्टम से हार रहे युवा!', JAP-1 ग्राउंड में दिनभर भटके झारखंड कांस्टेबल भर्ती के 888 अभ्यर्थी







