गिरिडीह में पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा
वट (बरगद) के वृक्ष के नीचे माता सावित्री, सत्यवान और यमराज की पूजा करती है. इस कड़ी आज इधर, गिरिडीह जिले में भी सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री पूजा की.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj): आज वट सावित्री व्रत है. इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर अपने पति की लंबी आयु के लिए कामना करती हैं. और वट (बरगद) के वृक्ष के नीचे माता सावित्री, सत्यवान और यमराज की पूजा करती है. इस कड़ी आज इधर, गिरिडीह जिले में भी सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री पूजा की.

इस दौरान सुहागिन और नव विवाहित महिलाएं आज अहले सुबह पौ फटते ही सोलह श्रृंगार किए बरगद पेड़ के नीचे पहुंची और वट सावित्री व्रत और पूजा अर्चना की. इस दौरान महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला. इसके साथ ही सुहागिनों की भीड़ बरगद पेड़ में परिक्रमा करते हुए और मौली धागा बांधते हुए और ताड़ के पंखे से बरगद पेड़ को हवा लगाते हुए दिखीं.

वट वृक्ष की परिक्रमा के दौरान सुहागिनों ने अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना की. इस दौरान सुहागिनों ने पुजारी से वट सावित्री से जुड़ी पौराणिक कथा राजा सत्यवान और रानी सावित्री की कथा का श्रवण किया. मौके पर सुहागिनों ने एक-दूसरे को सिंदूर भी लगाया. इस दौरान उनके बीच वट सावित्री पूजा को लेकर उत्साह का माहौल दिखा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









