दुमका में गाय चराने गई नाबालिग से दरिंदगी, पहाड़ पर ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
दुमका में पुलिस ने तीन दरिंदों को एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. मामले की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

Dumka / Jharkhand: झारखंड के दुमका जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है. खबर जिले के जरमुंडी थाना इलाके की है जहां गाय चलाने गई एक 13 साल की नाबालिग से 3 दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है. मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. बता दें, मामले में पीड़िता के भाई ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है.
थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यह पूरा मामला 9 मई 2026 का है आवेदन में आगे बताया गया है कि नाबालिग गाय चलाने गई थी इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे 3 दरिंदों ने उसे पकड़कर जबरन पहाड़ की तरफ लिया और उसके साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए नाबालिग के साथ गैंग रेप किया. दूसरी ओर नाबालिग के लिए मां खाना लेकर उसे देने पहुंची जहां उसने देखा कि बेटी वहां मौजूद नहीं है. इस दौरान परेशान होकर वह उसे इधर-उधर खोजने लगी. और इसकी खबर घरवालों को दी. जिसके बाद नाबालिग के पिता, भाई और उसके दोस्त उसे खोजने लगे.
नाबालिक को खोजते हुए वे पास स्थित एख पहाड़ की ओर पहुंचे और उसका नाम लेकर उसे आवाज लगाने लगे. इस बीच उन्हें पीड़िता के रोने की आवाज आई. आवाज वाले दिशी में वे भागकर पहुंचे. जहां उन्होंने एक युवक को पीड़िता के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया. जबकि दो अन्य युवक उन्हें देखते ही वहां से भाग निकले. लेकिन परिजनों ने एक युवक को दबोच लिया.
इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, और पकड़े गए युवक को उनके हवाले कर दी. वहीं मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अन्य दरिंदों को भी दबोच लिया. फिलहाल पुलिस सभी दरिंदों से पूछताछ कर रही है.
पकड़े गए युवकों की पहचान साहेब मुर्मू, विकास हेंब्रम और मिथुन सोरेन के रूप में हुई है. तीनों एक ही गांव दलदली के रहने वाले हैं. मामले में गांव वालों के बीच पंचायत बैठक बुलाई गई. जिसपर मामले में चर्चा हुई लेकिन कोई निष्कर्ष निकलकर सामने नहीं आया. जिसके बाद घटना के 4 दिनों बाद मामले में केस दर्ज कराया गया फिलहाल तीनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में जमीन माफियाओं ने बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर की हत्या

Ranchi के बाजार में आ गई बेशकीमती सब्जी, स्वाद में नॉनवेज भी फेल...कीमत सुन उड़ेंगे आपके होश







