झारखंड में गैर मान्यता प्राप्त निजी/गैर सरकारी विद्यालयों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
झारखंड के सभी गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय, जहां कक्षा 1 से कक्षा 8 तक शिक्षण कार्य संचालित है, उन्हें झारखंड निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली, 2011 (संशोधित 2019 एवं 2025) के प्रावधानों के अनुरूप अनिवार्य रूप से मान्यता प्राप्त करना है.

Ranchi News: झारखंड स्कूली शिक्षा एंव साक्षरता विभाग की तरफ से गैर मान्यता प्राप्त निजी/गैर सरकारी विद्यालयों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. सूचना में विभाग के सचिव के निर्देश के आलोक में कहा गया है कि राज्य के सभी गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय, जहां कक्षा 1 से कक्षा 8 तक शिक्षण कार्य संचालित है, उन्हें झारखंड निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली, 2011 (संशोधित 2019 एवं 2025) के प्रावधानों के अनुरूप अनिवार्य रूप से मान्यता प्राप्त करना है.
इधर, राजधानी में रांची उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने जिला के सभी संबंधित विद्यालय प्राचार्य/प्रबंधन समिति/संचालकों को निर्देश दिया है कि वे विभागीय पोर्टल www.rte.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने विद्यालय का पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 08.04.2026 तक अनिवार्य रूप से जमा (Submit) करना सुनिश्चित करें.
विद्यालयों की सुविधा हेतु यूजर मैनुअल एवं मान्यता प्रमाण-पत्र का प्रारूप भी उक्त पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है.
प्रमुख निर्देश: यह आदेश सभी गैर मान्यता प्राप्त निजी/गैर सरकारी विद्यालयों पर लागू होगा, जहां कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाई हो रही है. सभी विद्यालय प्रबंधन को समय-सीमा के भीतर आवेदन पूर्ण रूप से भरकर जमा करना सुनिश्चित करना होगा.
आवेदन के दौरान विद्यालय से संबंधित सभी आवश्यक विवरण
➤ आधारभूत संरचना
➤ योग्य शिक्षक
➤ छात्र नामांकन
➤ सुरक्षा व्यवस्था
➤ शौचालय एवं पेयजल सुविधा
सही एवं अद्यतन रूप में अपलोड करना अनिवार्य होगा.
नियम उल्लंघन पर विधिसम्मत कार्रवाई
यदि किसी विद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रस्तुत नहीं किया जाता है या विद्यालय निर्धारित मानकों/शर्तों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो अधिसूचना संख्या 1291, दिनांक 11.05.2011 की कंडिका-12(6) के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. आवश्यकता पड़ने पर विद्यालय को बंद भी किया जा सकता है.
जिला प्रशासन की अपील
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने सभी विद्यालय संचालकों एवं प्राचार्यों से अपील की है कि वे इस निर्देश को गंभीरता से लें और समय-सीमा के भीतर आवेदन कर अपने विद्यालयों का संचालन विधिसम्मत बनाएं, ताकि विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित सुरक्षित रह सकें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MP: पन्ना की 'प्रतिभा' ने रचा इतिहास, 500 में से 499 अंक पाकर बनीं स्टेट टॉपर

संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 135व जयंती आज, जानें उनके 10 विचार जो बदल देंगे आपकी जिंदगी







