चतरा में गोलगप्पा के लिए पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी अपनी जान ! पति को पुलिस ने हिरासत में लिया
चतरा में एक सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां एक पत्नी ने गोलगप्पा खाने को लेकर पति से हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ चल रही है.

Chatra / Jharkhand (Report By- Md. Rizwan): चतरा जिले से एक अजीबो-गरीब खबर सामने आई है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. मामला जिले के प्रतापपुर थाना इलाके के विधायक मोहल्ले का है जहां एक नविवाहिता ने खुद को कमरे में बंद करके फांसी लगा ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
गोलगप्पा खाने को लेकर हुआ था विवाद
मृतक की नवविवाहिता की पहचान नैयना प्रवीण (20 वर्ष) के रुप में हुई है जिसकी शादी महज 1 महीने पहले विधायक मोहल्ले के रहने वाले गुलजार हुई थी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार (27 मई 2026) की शाम दोनों पति-पत्नी के बीच गोलगप्पा खाने को लेकर मामूली सा विवाद हुआ. इस दौरान नैयना नाराज हो गई.
नाराज होकर खुद को कमरे में किया बंद
पति के अनुसार, उसने पत्नी को मनाने का पहुत प्रयास किया, लेकिन वह अपने अपने कमरे में चली गई और उसने खुद को अंदर से बंद कर लिया. जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को संदेह होने लगा.इस दौरान उन्होंने जैसे-तैसे दरवाजा खोला और भीतर जाकर जो नजारा देखा उन सबके होश उड़ गए. नैयना पंखे पर दुपट्टा के जरिए फांसी लगाकर झूल रही थी.
शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया
परिजनों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर प्रतापपुर थाना पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. वहीं इलाके में घटना की सूचना मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है.
पति को हिरासत में लेकर पूछताछ
थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि मामले में मृतक नैयना के पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूरे मामले में पूछताछ कर रही है. उन्होंने कहा कि मायके वालों की तरफ से मामले में आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता: 15 लाख के जेवर के साथ चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया शातिर चोर

गुमला में मवेशी को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पलटी कार, युवक की इलाज के दौरान मौत







