मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 लाख नकद के साथ 4 गिरफ्तार
26 मई की रात करीब 1:30 बजे निमुईया चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान उजले रंग की एक I-10 (आई-टेन) कार को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में नकद राशि बरामद हुई.

Motihari, Bihar: तुरकौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 लाख 91 हजार 300 रुपये नकद और एक कार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार 26 मई की रात करीब 1:30 बजे निमुईया चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान उजले रंग की एक आई-टेन कार को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में नकद राशि बरामद हुई.
पुलिस ने मौके से लक्ष्मीपुर आदापुर निवासी कृष्णा सहनी, नकरदेई थाना क्षेत्र के कटकेनवा निवासी सुभाष कुमार तथा नेपाल के बारा जिला निवासी दीपेश कुमार यादव और प्रज्जवल सहनी को गिरफ्तार किया है.
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार लोगों ने बरामद राशि से संबंधित कोई वैध कागजात पुलिस को नहीं दिखाया. इसके बाद पुलिस ने नकद राशि और कार को जब्त कर लिया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
(मोतिहारी से प्रतीक सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

BPSC 70वीं का रिजल्ट जारी: भागलपुर की सीमा कुमारी बनीं DSP, चौथी बार में हासिल की बड़ी सफलता

International Yoga Day : NTPC कहलगांव में 12 दिवसीय योग शिविर का समापन







