हरसिद्धि में युवक की हत्या का खुलासा, 12 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, CCTV से खुला हत्या का राज
सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन में भी मृतक को दोनों अभियुक्तों के साथ देखा गया है. पुलिस को अनुसंधान में अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले हैं.

Motihari, Bihar: हरसिद्धि थाना क्षेत्र के ग्राम धनखरैया में मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर दो प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान दिनेश कुमार साह (40 वर्ष), पिता स्वर्गीय सुखल साह, निवासी नंदपुर परसौना थाना संग्रामपुर, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है.
परिजनों के अनुसार दिनांक 24 मई 2026 को दिनेश कुमार साह अपने घर से काठमांडु जाने के लिए निकले थे, लेकिन उसी दिन से उनका मोबाइल बंद हो गया और परिवार से संपर्क टूट गया. बाद में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धनखरैया गांव में उनका शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.
मृतक के परिजनों ने पैसे के लेन-देन को लेकर दो दोस्तों एवं अन्य अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव छुपाने का आरोप लगाया. आवेदन के आधार पर हरसिद्धि थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की.
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का अपनी बहन के घर पानापुर नयका टोला, हरसिद्धि आना-जाना था. वह पहले हरसिद्धि बाजार में परचून की दुकान चलाता था, जिसे बेचने के बाद वर्तमान में काठमांडु में दुकान संचालित करता था. इसी दौरान दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों से उसकी दोस्ती हुई थी.
सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन में भी मृतक को दोनों अभियुक्तों के साथ देखा गया है. पुलिस को अनुसंधान में अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले हैं. फिलहाल तकनीकी अनुसंधान जारी है तथा घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
(मोतिहारी से प्रतीक सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मलेरिया विभाग के कर्मचारी की हैवानियत, 14 साल की बच्ची को बहलाकर घर बुलाया.. बनाया हवस का शिकार

नगर निगम मोतिहारी में दिखी एकजुटता, सशक्त स्थाई समिति का निर्विरोध गठन







