सहरसा में अवैध LPG गैस कारोबार का भंडाफोड़, पुलिस ने 135 सिलेंडर किया बरामद
देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और उसके अवैध उपयोग करने के मामले सामने आने लगे हैं. खबर यह भी है एलपीजी संकट के दौरान कुछ लोग ब्लैक में ऊंची कीमतें लगाकर और उसे बिक्री करने के उद्देश्य से अवैध तरीके से गैस सिलेंडर जमा करने लगे हैं.

Sarhasa (Bihar): अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग का असर वैश्विक बाजार पर पड़ रहा है इसका खामियाजा विश्व के कई देशों को भुगतना पड़ रहा है, इधर भारत में एलपीजी सिलेंडर का संकट दिनों-दिनों गहराता जा रहा है. जिससे लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोग एसपीजी सिंलेडर की बुकिंग करके ने बाद गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी पारी का इंतजार कर रहे है. कि उन्हें सिलेंडर मिल जाए. लेकिन लाइन में लगने के बाद भी गैस नहीं मिल पा रहा है. और वे खाली हाथ घर वापस लौट रहे हैं.
हालांकि इस बीच देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और उसके अवैध उपयोग करने के मामले सामने आने लगे हैं. खबर यह भी है एलपीजी संकट के दौरान कुछ लोग ब्लैक में ऊंची कीमतें लगाकर और उसे बिक्री करने के उद्देश्य से अवैध तरीके से गैस सिलेंडर जमा करने लगे हैं. कुछ ऐसी ही खबर बिहार के सहरसा जिले से सामने आई है जहां पुलिस ने अवैध एलपीजी कारोबारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है.
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक, बरामद किए गए सिलेंडर को ब्लैक में अतिरिक्त दामों में बेचने के लिए इकट्ठा कर रखा गया था. बता दें, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के नवहट्टा थाना अंतर्गत साहपुर पंचायत में बड़ी कार्रवाई की है और अवैध एलपीजी गैस कारोबार का भंडाफोड़ किया है. 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवहट्टा थाना पुलिस को गुप्त सूचना दी गई थी कि साहपुर के रहने वाले संजय कुमार दास के घर पर अवैध तरीके से गैस सिलंडर का भंडारण कर कालाबाजारी की जा रही है. इसी सूचना के आधार पर अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में देर रात पुलिस की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की और इस दौरान मौके से करीब 135 एलपीजी सिलेंडर गैस बरामद किया गया. जिसमें 73 खाली जबकि 62 भरे हुए HP गैस सिलेंडर हैं.
बता दें, एक तरफ जहां आम लोग गैस सिलेंडर की किल्लत से परेशान हैं तो वहीं, दूसरी तरफ कुछ असामाजिक तत्व के लोग इस तरह के अवैध कारोबार के जरिए लोगों का आर्थिक शोषण करने में जुट गए हैं. मौके पर अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार, थाना पुलिस बल और ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर अविनाश कुमार मिश्रा की मौजूदगी में सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
रिपोर्ट- इन्द्रदेव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में सरला ब्रह्मा बाल विद्या मंदिर का 51वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

मोतिहारी में खेलते-खेलते पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरे दो मासूम बच्चे, डूबने से मौत







