पांकी में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब व स्प्रिट बरामद
पांकी थाना क्षेत्र के ग्राम जिरो टोला, बधमरी में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब एवं शराब बनाने की सामग्री बरामद की है।

Medininagar Palamu पांकी थाना क्षेत्र के ग्राम जिरो टोला, बधमरी में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब एवं शराब बनाने की सामग्री बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, पांकी थाना कांड संख्या 123/2026 दिनांक 22 जुलाई 2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 271, 272, 274, 341(3), 349, 340, 350 तथा झारखंड उत्पाद (संशोधन) अधिनियम, 2015 की धाराएं 47(a), 52 एवं 55 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया गया कि 22 जुलाई 2026 को शाम करीब 3:30 बजे पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि जिरो टोला, बधमरी स्थित लाला सिंह की दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब का निर्माण एवं खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।
छापेमारी के दौरान दुकान बंद मिली। तलाशी लेने पर वहां से बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई। सभी बरामद सामानों को विधिवत जब्त कर लिया गया। बरामद सामग्री 13 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब 250 लीटर स्प्रिट (5 गैलन) विभिन्न ब्रांडों के शराब के रैपर (स्टर्लिंग रिजर्व, मास्टर ब्लेंडर्स सिग्नेचर, रॉयल स्टैग आदि) झारखंड सरकार के लोगो वाले 1,940 स्टीकर शराब में रंग मिलाने के लिए रंगीन पदार्थ 1,530 खाली शीशे की बोतलें छापेमारी दल प्रशांत कुमार-2, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज दीपक कुमार सिंह, थाना प्रभारी, पांकी नवल किशोर दुबे, सअनि,हवलदार राजेश बरवा,आरक्षी विकेश गोस्वामी,आरक्षी संतोष लाल,आरक्षी सुधीर कुमार पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है तथा अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

केजी बालिका उच्च विद्यालय की 34 छात्राओं को मिली साइकिल, डीसी ने कहा- ‘यह विकास का पहिया’

JPSC घोटाले में अब CID के रडार पर 479 अभ्यर्थी, CID भेजेगी समन!







