मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद
पुलिस ने फैक्ट्री के ठिकाने को चारों ओर से घेरकर दबिश दी. मौके से भारी मात्रा में तैयार नकली अंग्रेजी शराब, शराब बनाने में प्रयुक्त केमिकल, खाली बोतलें, रैपर, ढक्कन, पैकिंग मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं.

Jharkhand (Saraikela): सरायकेला-खरसावां जिले से अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर है, जहां उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में नकली अंग्रेजी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है. जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के मिरुडीह गांव में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है.
उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात छापेमारी अभियान शुरू किया, जो सोमवार सुबह करीब आठ बजे तक चला.
उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि मिरुडीह गांव में चोरी-छिपे नकली अंग्रेजी शराब का निर्माण कर उसे आसपास के इलाकों में खपाया जा रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद विशेष टीम का गठन किया गया और पूरी रणनीति के साथ कार्रवाई की गई.
पुलिस ने फैक्ट्री के ठिकाने को चारों ओर से घेरकर दबिश दी. मौके से भारी मात्रा में तैयार नकली अंग्रेजी शराब, शराब बनाने में प्रयुक्त केमिकल, खाली बोतलें, रैपर, ढक्कन, पैकिंग मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं.
इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. उत्पाद अधीक्षक ने साफ संकेत दिया है कि जिले में अवैध शराब के काले कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
रिपोर्ट: चंद्र शेखर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में हुए दो चर्चित आपराधिक मामलों का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर गिरिडीह कांग्रेस का हल्ला बोल, PM मोदी का फूंका पुतला







