पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 520 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त
पलामू पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 520 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Palamu पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 520 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सतबरवा की ओर से दो युवक होंडा एसपी-125 बाइक से अफीम लेकर डालटनगंज की ओर आ रहे हैं।
सूचना के सत्यापन के बाद गठित विशेष छापेमारी दल ने चियांकी तीनमुहान के पास वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें पीले रंग के झोले से करीब 520 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय यादव (26 वर्ष) और ईश्वरी यादव (23 वर्ष), दोनों निवासी बरा, थाना पांकी, जिला पलामू के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 520 ग्राम अफीम, एक होंडा एसपी-125 मोटरसाइकिल (JH03AT-9584), एक वीवो एंड्रॉयड मोबाइल और एक जियोभारत कीपैड मोबाइल फोन जब्त किया है।
इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 79/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(b), 21(b), 22(b) एवं 29 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पलामू पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या सेवन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश

डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश







