Rice Water For Hair Care: भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव पूर्ण वातावरण में आजकल आप और हम खुद पर ध्यान देना भूल जाते हैं या फिर यूं कहें कि हम अपने आप को समय ही नहीं दे पाते है. जिसकी वजह से कई तरह की शारीरिक परेशानियों का हमें सामना करना पड़ता है. यानी हम दिन-ब-दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होते जा रहे है. प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल हमारे स्कीन से लेकर हेयर (बाल) डैमेज कर रहे हैं लेकिन इन सबके बीच हमने अगर अपने हेल्थ का अच्छा ख्याल रखा तो हम शारीरिक, मानसिक या सामाजिक सभी रुपों में संपूर्ण संतुलन बनाए रख सकते है.
हर कोई सिल्की और लंबे घने बाल चाहता है जिसकी वजह से कई बार गलत केमिकल वाली चीजों को लोग अपने बालों पर अप्लाई कर लेते हैं. चाहे लकड़ा हो या लड़की बाल हर किसी को बेहद पसंद होते है. इसकी वजह ये है कि आज भी लोग बालों से सुंदरता को मापते हैं बात अगर महिलाओं की करें तो उनकी सुंदरता आज भी उनके घने बालों से देखा जाता है. कारण यहीं है कि हेयर ग्रोथ के लिए लोग तरह-तरह की चीजें अजमाते है. कई महंगे प्रोडक्ट का प्रयोग करते हैं. ताकि उनके घने, लंबे और सुंदर बाल हों. लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता है चाहे विज्ञापन में जल्दी हेयर ग्रोथ की बात ही क्यों न की गई हो. लेकिन विज्ञापन देखकर कई लोग केमिकल प्रोडक्ट का अपने बालों में इस्तेमाल करते है जिसका गलत असर पड़ता है और इस दौरान बाल उगने के बजाय तेजी से झड़ने लगते हैं.
आप अक्सर बड़े बुजुर्गों से ये कहते हुए जरूर सुने होंगे कि बालों में सुंदरता छिपी होती है अच्छे से बालों का केयर करो. बाल कम हुए तो सुंदरता उड़ जाएगी ! अगर आप भी चाहते हैं कि आपके लंबे, घने और सिल्की बाल हो तो इसके लिए हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बताएंगे जिससे आपके बालों का झड़ना दूर होगा ही साथ ही आपके बाल लंबे घने और सिल्की भी हो जाएंगे. हां... तो, आपके घर के रसोई में चावल तो जरूर होगा. आपको उसे लेना होगा. क्योंकि चावल एक ऐसा छुपा-रुस्तम स्कीन केयर प्रोडक्ट है जो हमारे स्कीन के साथ बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है. आपको चाहिए तो सिर्फ इसके इस्तेमाल करने के तरीके...लेकिन आप उसकी भी टेंशन न लें, क्योंकि हम आपको बताएंगे इसका प्रयोग किस प्रकार और कैसे करने हैं.
चावल का पानी (Rice Water) बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. एशियाई देशों में बालों के केयर के लिए इसका प्रयोग सदियों से किया जा रहा है. खासतौर पर चीन के याओ महिलाओं के घने और लंबे बालों का राज भी Rice Water (चावल का पानी) ही माना जाता है. बता दें, चावल के पानी में विटामिन B, E, एंटीऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड मौजूद होते हैं जो बालों को मजबूत बनाते है. चावल के पानी में इनोसिटोल डैमेज बालों को ठीक करने का भी शक्ति होती है. इन दिनों तो बाजार में भी अब चावल का पानी खूब बिक रहा हैं. हालांकि आप अपने घर के बने फ्रेश चावल का पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं जो फ्रेश और काफी फायदेमंद होता है. चावल का पानी बनाने का तरीका बेहद आसान है. इस नुस्खे को काफी असरदार भी माना जाता है. तो आइए हम भी जानते है कि घर पर चावलों का पानी कैसे बनाएं और इसका अपने बालों में प्रयोग कैसे करें.
आधा कप कच्चे चावल लें और उसे अच्छे से धोएं
सबसे पहले तो आप आधा कप चावल लें और उसे अच्छे से वॉश कर दें. इसके बाद इस चावल में 2 से 3 कप पानी मिला दें, इसे करीब 30 मिनट के लिए भिगाए. 30 मिनट की अवधि के बाद पानी को छानकर रखें. सादा चावल का पानी यही है. इसके बाद पानी को अगले 24 घंटे के लिए ढककर अपने कमरे के टेम्परेचर पर रख दें. चावल के पानी से आपको अगर हल्की खट्टी महक आने लगे तो आप यह समझ लें कि यह फर्मेटेड हो चुका. पानी को बालों में अप्लाई करने से पूर्व आप राइस वाटर में थोड़ा सादा पानी भी मिला सकते हैं या भी पानी को बनाते वक्त ही आप थोड़ा पानी डाल सकते हैं जिससे आपके बालों में ये आसानी से स्प्रे हो जाए.
अपने बालों में कैसे अप्लाई करें ?
चावल का पानी तैयार होने के बाद अब आपको उसे अपने बालों पर अप्लाई करना होगा. वो कैसे हम आपको बता रहें...दरअसल, जिस दिन आपने शैंपू से हेयर वॉश किया. उस दिन उसके बाद अपने स्कैल्प (खोपड़ी, सिर) पर आप चावल के पानी को स्प्रे कर लें और उसे करीब 5 से 10 मिनट तक हल्के हाथों से अच्छी तरह से मसाज कर लें. और इसके बाद 15 से 20 मिनट तक बालों में ही लगा कर छोड़ दें. इसके बाद साफ पानी से हेयर वॉश कर लें. इस नुस्खे को अगर आप सप्ताह में 1 से 2 बार अजमाते हैं तो इसका फर्क आपको खुद-ब-खुद नजर आने लगेगा. आपके बाल तेजी से बढेंगे और इसके साथ ही शाइनी और सॉफ्ट भी हो जाएगा.
बालों में लगाने के फायदे
स्कैल्प को चावल के पानी से पोषण मिलता है बालों को मजबूती मिलती है और उनकी ग्रोथ भी तेजी से होती है.
आपके बालों में नेचुरल चमक लौट आएगी. कम फ्रिजी होगी इसके साथ ही आपके बाल अधिक स्मूद और मैनेजेबल होगा.
अपने स्कैल्प में जब आप चावलों का पानी इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके बाल हेल्दी होंगे और आपके सिर से डैंड्रफ छूमंदर हो जाएगा. इसलिए अपने बालों में आपको चावल का पानी जरूर अप्लाई करना चाहिए.
चावल पानी लगाते हैं तो इन बातों का दें ध्यान
चावलों के पानी का अगर आप अत्याधिक इस्तेमाल करते हैं तो आपके बाल इससे रूखे भी हो सकते हैं. ऐसे में शैंपू करते वक्त सप्ताह में 2 बार ही चावल के पानी का प्रयोग करना बेहतर होगा. और हां...सिर पर कुछ भी लगाने से पूर्व पैच टेस्ट जरूर करें. क्योंकि यह जरूरी नहीं है कि हर चीज किसी के भी स्किन टाइप में सूट कर जाएं.









