गिरिडीह में इंसानियत शर्मसार!, 6 साल की मासूम से हैवानियत, आरोपी रोजगार सेवक को पुलिस ने दबोचा
घटना से आक्रोशित परिजनों ने तुरंत बगोदर थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज किया और छापेमारी कर आरोपी रोजगार सेवक प्रयाग यादव को हिरासत में ले लिया

GIRIDIH/JHARKHAND: झारखंड के गिरिडीह जिले से एक बार फिर इंसानियत को ताक पर रखने वाली दर्दनाक खबर सामने आई है। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना घटी है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोजगार सेवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सरकारी दफ्तर के परिसर में खेल रही थी मासूम
मिली जानकारी के अनुसार, बगोदर प्रखंड का रोजगार सेवक प्रयाग यादव (निवासी गिरिडीह) इस घिनौने अपराध का आरोपी है। पीड़ित मासूम बच्ची एक सरकारी कार्यालय परिसर के पास अकेले खेल रही थी। बच्ची को अकेला पाकर आरोपी प्रयाग यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब बच्ची रोते-बिलखते घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई, तो परिजनों के होश उड़ गए।
घटना से आक्रोशित परिजनों ने तुरंत बगोदर थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज किया और छापेमारी कर आरोपी रोजगार सेवक प्रयाग यादव को हिरासत में ले लिया।
जांच में जुटी पुलिस
घटना बच्चों से जुड़े गंभीर और संवेदनशील अपराध की श्रेणी में आती है, इसलिए पुलिस अधिकारी फिलहाल मीडिया के सामने विस्तृत बयान देने से बच रहे हैं। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है और बच्ची को चिकित्सीय जांच (मेडिकल टेस्ट) के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से कानूनी जांच कर रही है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू/अशोक यादव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आधी रात को दो बाइकों पर 6 संदिग्ध, धनबाद पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, कट्टा-गोली और चोरी की गाड़ी बरामद

कस्तूरबा विद्यालय में अचानक पहुंचे गिरिडीह DC, खाने की थाली से लेकर क्लासरूम तक की जांच







