Ind U-19 विश्व कप जीत का जश्न, फाइनल के हीरो वैभव सूर्यवंशी के गांव ताजपुर में जमकर हुई आतिशबाजियां
अंडर-19 विश्व कप के वर्ष 2026 के संस्करण में भारत ने फाइनल तक अविजित इंग्लैंड की टीम को 100 रनों से करारी शिकस्त दी. इस मैच के हीरो और टीम इंडिया के धमाकेदार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के घर खूब जमकर आतिशबाजियां की गई.
Bihar (Samastipur): शुक्रवार को भारत की इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत के बाद पूरे देश में जस्न का माहौल है. वहीं फाइनल मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी के पैतृक गांव ताजपुर में भी इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया जा रहा है.
पिता संजीव ने कहा "सभी ने किया बेहतरीन प्रदर्शन"
जीत की खुशियां जाहिर करते हुए वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने पूरे टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि सभी ने मिलकर टीम के रूप में पूरे टुर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया. जिसका नतीजा निकला कि टीम ने एक ऐतिहासिक जीत हासिल की.
वैभव...वैभव का जयघोष
बताते चलें कि अपने इस रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी के प्रदर्शन के दौरान वैभव ने 80 गेंदों पर 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे. जीत के बाद वैभव के घर के बाहर उमड़ी भीड़ ने वैभव के नाम का जयघोष करते हुए खुशियां जाहिर की.
जिंबॉब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेले गए इस एतिहासिक मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में पहला विकेट गिरने के बाद अच्छी वापसी की. वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए 80 बॉल पर 15 चौके और 15 छके की मदद से शानदार 175 रन की पारी खेली. जीत के जश्न के साथ ही उनके घर पर वैभव के भाई और क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजियां की.
वैभव के प्रदर्शन और भारतीय टीम के जीत पर उनके चाचा राजीव सूर्यवंशी ने अंडर 19 भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस मैच में वैभव ने बेहतरीन पारी खेलते हुए कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं. इसको लेकर न सिर्फ परिवार के लोग बल्कि पूरा देश आज गौरवांवित महसूस कर रहा है.
Report: Dharm Vijay Gupta
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नवादा के लाल सूरज कुमार ने CGL में लहराया परचम, बने सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर

IPL 2026: आज शाम लखनऊ का मुकाबला कोलकाता से, क्या KKR दर्ज कर पाएगी पहली जीत !







