बाढ़ में बख्तियारपुर के न्यू मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख !
बाढ़ जिले के बख्तियारपुर में स्थित न्यू मार्केट में अचानक आग लग गई. जिसकी चपेट में आकर कई दुकानें जलकर खाक हो गई है.

Barh / Bihar (Report By- Ravi Shankar Sharma): बख्तियारपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के व्यस्ततम व्यावसायिक केंद्र न्यू मार्केट में मंगलवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. इस अग्निकांड में कॉस्मेटिक कपड़े और कई अन्य दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस घटना में दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.
शॉर्ट सर्किट बना तबाही का कारण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. चिंगारी उठते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. बाजार में मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो गया.
3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुँचीं. दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से मोर्चा संभाला. करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका. हालांकि, तब तक दुकानों में रखा अधिकांश कीमती सामान जलकर राख हो चुका था.
पीड़ित दुकानदार ने कहा कि सब कुछ आंखों के सामने जल गया. त्योहार और शादी के सीजन को लेकर स्टॉक भरा हुआ था लेकिन अब सिर्फ राख बची है.
पुलिस जांच में जुटी
इधर, इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है. वहीं इस आगलगी के बाद बाजार में चारों ओर मातम का माहौल है. पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बुद्ध पूर्णिमा पर विश्व आध्यात्मिक राजधानी बनेगा बोधगया, 40 से अधिक देशों के साधकों संग होगा साईं मां लक्ष्मी देवी का दिव्य आगमन

मोतिहारी में स्कूल बना ‘चिकन पार्टी’ का अड्डा ! मोतिहारी में शिक्षकों की करतूत कैमरे में कैद, शराब की चर्चा से मचा हड़कंप







