मोतिहारी के दिव्य धाम मंदिर में भीषण चोरी, मां दुर्गा समेत कई प्रतिमाओं के चांदी के मुकुट-छतरी ले उड़े चोर
बेखौफ बदमाशों ने देर रात तोड़ा मंदिर का ताला, आधा दर्जन से अधिक चांदी के आभूषण चोरी; पुलिस जांच में जुटी

Report by: प्रतिक सिंह / मोतिहारी
मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ चोरों ने अब घरों और दुकानों के बाद धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। शहर के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक दिव्य धाम दुर्गा मंदिर में देर रात चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मां दुर्गा, मां सरस्वती समेत कई देवी-देवताओं के चांदी के मुकुट और छतरी की चोरी कर ली।
घटना नगर थाना क्षेत्र के बेलीसराय स्थित ऐतिहासिक दिव्य धाम दुर्गा मंदिर की है। बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुसे और मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद मंदिर में रखे आधा दर्जन से अधिक चांदी के मुकुट औऱ छतरी पर हाथ साफ कर फरार हो गए।
सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो उन्होंने मंदिर का ताला टूटा हुआ देखा। शुरुआत में उन्हें किसी बड़ी घटना का अंदेशा नहीं हुआ, लेकिन जैसे-जैसे श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे, तब पता चला कि माता रानी और अन्य देवी-देवताओं के चांदी के मुकुट व छतरियां गायब हैं। इसके बाद मंदिर समिति और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना तत्काल नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के साथ-साथ चोरों की पहचान में जुट गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छात्र की सरेआम हत्याकांड! एक माह बाद भी मुख्य आरोपी फरार, SIT की कार्यशैली पर उठे सवाल

रेलवे ट्रैक पर मिला सरकारी शिक्षक का शव पैर गमछे से बंधे थे, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका







