होली की खुशी मातम में बदली, नहाने के दौरान पोखरा में डूबा युवक, मौत
बुधवार दोपहर पीरो थाना इलाके में एक युवक की पोखरा (तालाब) में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई ! युवक की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया है.

Bhojpur Arrah (Bihar): जिले के पीरो थाना इलाके में एक युवक की मौत से होली की खुशी मातम में बदल गई. यह पूरा मामला थाना इलाके के बचरी गांव का है. जहां बुधवार दोपहर एक युवक की पोखरा (तालाब) में डूबने से मौत हो गई ! युवक की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया है. मृतक की पहचान बचरी गांव के रहने वाले रविंद्र उपाध्याय के बेटे गौतम उपाध्याय (32 वर्ष) के रूप में की गई है. ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में होली खेलने के बाद युवक गौतम उपाध्याय नहाने के लिए पोखरा गया था. और नहाने के दौरान वह अचानक पानी डूब गया.
कुछ देर बाद जब गौतम आसपास नहीं दिखा तो उसके दोस्तों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इस दौरान उन्हें आशंका हुई कि वह पोखरा में डूब गया होगा. इसपर उन्होंने पोखरा में खोजबीन शुरू की. आसपास मौजूद ग्रामीण में वहां आ गए और उन्होंने गौतम को पोखरा से बाहर निकाला. पोखरा से बाहर निकालने के बाद लोगों ने उसके पेट से पानी निकालने का प्रयास किया और इसके बाद तुरंत वे उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीरो लेकर गए. वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर किया. लेकिन हॉस्पिटल ले जाने के क्रम ही गौतम ने दम तोड़ दिया.
इधर, इसकी सूचना जैसे ही पिता रविंद्र उपाध्याय, मां शारदा देवी, पत्नी सलोनी देवी को मिली. वे रोने लगे. गौतम की मौत की खबर से पूरा गांव भी गमगीन हो गया और होली का जश्न मातम में तब्दील हो गया. इस घटना से अनजान और घर वालों को रोता देख गौतम का डेढ़ साल का बेटा आर्यन भी बिलख उठा. जिसे देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गई.
बताया जाता है कि गौतम उपाध्याय की शादी वर्ष 2023 में कोईलवर प्रखंड के सबलपुर गांव में हुई थी. वह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे. उनकी असामयिक मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है. घटना की सूचना मिलने पर गांव के मुखिया मंटू राय, उपमुखिया धर्मेन्द्र पासवान, पैक्स अध्यक्ष धर्मेन्द्र राय और भाजपा नेता श्रवण राय ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की. साथ ही उन्होंने प्रशासन से आपदा राहत के तहत मृतक के परिजनों को जल्द आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की.
रिपोर्ट- आशीष कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Motihari में जहरीली शराब कांड के बीच चलती ट्रेन में “शराब की बारिश” से खुला तस्करी का खेल

Motihari में जहरीली शराब का कहर जारी, अब तक सात लोगों की जा चुकी है जान






