बकरीद को लेकर हिरणपुर थाना अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द और सुरक्षा पर जोर
थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि बकरीद त्याग, भाईचारे और आपसी प्रेम का प्रतीक पर्व है. इसे सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं.

Pakur, Jharkhand: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनय कुमार ने की.
बैठक में शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न समुदायों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. इस दौरान पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सद्भाव कायम रखने तथा अफवाहों से सतर्क रहने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि बकरीद त्याग, भाईचारे और आपसी प्रेम का प्रतीक पर्व है. इसे सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं. उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पर्व के दौरान किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी.
बैठक में मौजूद लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचने, प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई.
वहीं शांति समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए क्षेत्र में अमन-चैन और भाईचारे का माहौल बनाए रखने का संकल्प लिया.
बैठक के अंत में सभी ने एक स्वर में बकरीद पर्व को प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के साथ मनाने का संदेश दिया.
(पाकुड़ से नंद किशोर मंडल की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के एक छात्र ने हजारीबाग में की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर टाटानगर स्टेशन के मेन गेट पर घूमते दिखे दो कोबरा सांप, यात्रियों में मची अफरा-तफरी







