मोतिहारी में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी का भंडाफोड़ ! सदर अस्पताल का बड़ा बाबू सहित 6 गिरफ्तार
बिहार में शराब बंदी के बावजूद लोग प्रशासन को ठेंगा दिखाकर खूब शराब पार्टी कर रहे हैं. इस बीच मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाई प्रोफाइल शराब पार्टी का भंडाफोड़ किया है.

Motihari (Bihar): मोतिहारी में शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाते हुए चल रही कथित हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. शहर के सिमरन होटल में छापेमारी कर सदर अस्पताल के बड़ा बाबू अर्पण समेत 6 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीओ अरुण कुमार और प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस की टीम के होटल पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया. मौके पर पुलिस ने होटल के कमरे से शराब की बोतलें और 80 हजार रुपये नकदी बरामद किए हैं.
गिरफ्तार आरोपियों में सदर अस्पताल का बड़ा बाबू अर्पण, सिमरन होटल का मालिक और एक अन्य होटल संचालक शामिल हैं. पुलिस को शक है कि यह सिर्फ शराब पार्टी नहीं, बल्कि किसी बड़ी ‘डील’ की तैयारी थी. जब्त नकदी और होटल कनेक्शन को लेकर पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी है.
इधर, इस मामले ने प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है. अब सवाल यह है कि शराबबंदी वाले राज्य में आखिर किसके संरक्षण में यह पार्टी चल रही थी. पुलिस ने साफ कर दिया है कि कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
रिपोर्ट- प्रतिक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद

Motihari: जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड का आत्मसमर्पण, जिससे जा चुकी है अब तक 9 लोगों की जान






