बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट!, दिल्ली से आया आदेश ; डॉग स्क्वॉयड, QRT और बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा
Airport में प्रवेश करने वाले हर छोटे-बड़े वाहन की एंट्री गेट पर ही सघन तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा सुरक्षा बलों को निर्देश दिया गया है कि वे संदिग्ध गतिविधियों या संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखें

Ranchi Airport: आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के मद्देनजर राजधानी रांची के बिरसा मुंडा Airport की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा कारणों से पूरे Airport परिसर को हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटा जा सके।
दिल्ली मुख्यालय के निर्देश पर एक्शन में CISF
दिल्ली मुख्यालय से मिले सख्त दिशा-निर्देशों के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने एयरपोर्ट की सुरक्षा और चौकसी बढ़ा दी है। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए एयरपोर्ट परिसर के अंदर से लेकर बाहर तक डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को तैनात कर दिया गया है। राज्य सरकार की पुलिस और एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा घेरे को और मजबूत किया जा रहा है।
यात्रियों की हो रही सघन जांच, विजिटर्स पर रोक
सुरक्षा कारणों को देखते हुए Airport टर्मिनल में आम आगंतुकों (Visitors) के प्रवेश पर फिलहाल पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। Airport से उड़ान भरने वाले यात्रियों की गहन सुरक्षा जांच (Frisking) की जा रही है।
वाहनों की भी हो रही चेकिंग
Airport में प्रवेश करने वाले हर छोटे-बड़े वाहन की एंट्री गेट पर ही सघन तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा सुरक्षा बलों को निर्देश दिया गया है कि वे संदिग्ध गतिविधियों या संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखें और आवश्यकता पड़ने पर उनसे कड़ी पूछताछ करें। यात्रियों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा जांच में लगने वाले अतिरिक्त समय को ध्यान में रखते हुए समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचें।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पाकुड़ में सनकी पति ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट

पतरातू में Jio-BP आलिया फ्यूल्स का उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया शुभारंभ







