गिरिडीह के ग्रामीण इलाकों के नजदीक देखा गया हाथियों का झुंड, ड्रोन कैमरे का फुटेज किया गया जारी
गिरिडीह के कुछ पीरटांड़ के दुधनियां, कटवारा, कुहरलालो व अन्य गावों में हाथियों का झुंड देखा गया था. जिसे वन विभाग ने ड्रोन कैमरे की मदद से सुरक्षित कॉरिडोर की ओर भेज दिया है.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह में आए दिन हाथियों के आतंक की खबरें इन दिनों आम बात हो गई है. इस बार जिले के पीरटांड़ स्थित दुर्धनिया गांव में जंगली हाथियों का झुंड देखे जाने के बाद लोगों में डर का माहौल है. स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग को हाथियों के गांव में घुसने की सूचना दी गई. जिसके बाद रविवार को वन विभाग द्वारा एक सीसीटीवी फुटेज जारी की गई. जिसमें ड्रोन कैमरे की सहायता से ली गई तस्वीरों में साफ देखा गया कि हाथियों का झुंड गांव के इलाके के नजदीक घूमता देखा गया था.

वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीण भी हाथ में मसाल लिए हाथियों के झुंड को सुरक्षित कॉरिडोर में ले जाया गया. वन विभाग की ओर से कई पदाधिकारी इस कार्य को लीड कर रहे थे.
बताया जा रहा है कि डीएफओ के निर्देश पर क्यूआरटी की टीम के साथ वन विभाग के कर्मियों ने 28 हाथियों के झुंड को पीरटांड़ के दुधनियां, कटवारा, कुहरलालो, नवाडीह, प्रतापपुर, जांघों समेत अन्य गांवों के जंगल से बाहर सुरक्षित कॉरिडोर की ओर ले जाया गया.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ज्ञान का वास्तविक उद्देश्य समस्याएँ उत्पन्न करना नहीं, बल्कि उनका न्यायसंगत, विवेकपूर्ण और मानवीय समाधान प्रस्तुत करना है।

एक शिक्षक के भरोसे चल रहा आठवीं तक का स्कूल, अभिभावकों ने की शिक्षक व भवन की मांग







