गिरिडीह में कांवरियों से भरी जिप और हाइवा में जोरदार टक्कर, कई घायल
हीरोडीह थाना क्षेत्र में शनिवार की अहले सुबह कांवरियों से भरी एक जिप और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

गिरिडीह: हीरोडीह थाना क्षेत्र में शनिवार की अहले सुबह कांवरियों से भरी एक जिप और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि जिप में सवार चार अन्य कांवरियों के भी घायल होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार, कांवरियों से भरी जिप देवघर से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर चतरा लौट रही थी। इसी दौरान हीरोडीह थाना क्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा से जिप की जोरदार टक्कर हो गई।
चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
हादसे में घायल एक शिवभक्त कांवरिया ने बताया कि जिप चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ और सामने से आ रहे हाइवा से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जिप में सवार कांवरियों के बीच चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। गंभीर रूप से घायल महिला कांवरिया का इलाज कराया जा रहा है।
पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









