कौन मारेगा बाजी?, झारखंड चेंबर चुनाव में पहले दिन 42 दावेदार मैदान में
झारखंड चेंबर चुनाव 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन 42 दावेदारों ने फॉर्म जमा किया। एक सितंबर तक नामांकन और तीन सितंबर तक नाम वापसी होगी।

Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। कार्यकारिणी समिति और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के पहले ही दिन 42 लोगों ने नामांकन फॉर्म जमा किया।
चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नामांकन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 1 सितंबर 2026 की शाम 4 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद जमा हुए सभी नामांकन फॉर्म की स्क्रूटनी होगी। स्क्रूटनी पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।
बिना DIN नंबर के नामांकन नहीं होगा मान्य
चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर और को-चेयरमैन पवन शर्मा ने सोमवार को जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशियों के लिए फॉर्म के साथ वैध DIN नंबर (Director Identification Number) देना जरूरी है।
उन्होंने साफ किया कि DIN नंबर के बिना जमा किया गया नामांकन वैध नहीं माना जाएगा।
3 सितंबर तक नाम वापस लेने का मौका
नामांकन के बाद अगर कोई प्रत्याशी चुनाव से अपना नाम वापस लेना चाहता है तो उसके लिए 3 सितंबर 2026 की दोपहर 3 बजे तक का समय तय किया गया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पूजा पंडाल के पास से गायब हुई पिकअप, मनोहरपुर पुलिस ने ऐसे सुलझाई चोरी की गुत्थी

रांची के खेलगांव में टीबी स्क्रीनिंग कैंप, 2 मरीजों में दिखे लक्षण







