जमशेदपुर के पोटका में बाइक-ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, दो की दर्दनाक मौत
जमशेदपुर के पोटका में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, दो बाइक सवार अपने रोज का काम खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी उनकी भिड़ंत एक ट्रैक्टर से हुई. जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

Jamshedpur, Jharkhand: जमशेदपुर जिले के पोटका मेन रोड पर बुधवार की देर रात एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई. जिसमें बाइक और एक ट्रैक्टर की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई और दो लोगों ने जान गंवा दी. बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक बाइक पर ही सवार थे.
मृतकों की पहचान जोड़ो माहली और दूसरा काला माहली के रुप मे हुई है. दोनों बुकामडीह के रहने वाले बताए जा रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक देर रात अपना काम खत्म कर भालकी की ओर से बुकमाडीह लौट रहे थे. घटनास्थल पर ट्रैक्टर से बाईक सवार की भिड़ंत हो गई.
दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवकों को स्थानीय की मदद से इलाज के लिए जमशेदपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
(जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, दो महिला गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

दुमका में गाय चराने गई नाबालिग से दरिंदगी, पहाड़ पर ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म







