महाधिवक्ता के दिल्ली में रहने के कारण टली सुनवाई, सरकार और JSSC ने दायर की है अपील
झारखंड में हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति की राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट को चुनौती देने वाली मीना कुमारी की याचिका पर एकल पीठ के फैसले के खिलाफ दायर अपीलों पर झारखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ में अब 16 सितंबर को सुनवाई होगी।


हाईस्कूल शिक्षक बहाली मामला : झारखंड में हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति की राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट को चुनौती देने वाली मीना कुमारी की याचिका पर एकल पीठ के फैसले के खिलाफ दायर अपीलों पर झारखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ में अब 16 सितंबर को सुनवाई होगी। एकल पीठ के आदेश को राज्य सरकार और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) दोनों ने खंडपीठ (डबल बेंच) के समक्ष चुनौती दी है।
महाधिवक्ता के सुप्रीम कोर्ट में व्यस्त रहने के कारण मांगा गया समय
मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को अवगत कराया गया कि राज्य के महाधिवक्ता एक अन्य महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई के सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली गए हुए हैं। महाधिवक्ता के उपस्थित न होने के कारण सरकार के वकीलों ने अदालत से सुनवाई के लिए आगे की तारीख देने का आग्रह किया। खंडपीठ ने सरकार के इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 सितंबर की तारीख तय कर दी।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

PM किसान योजना और फ्लिपकार्ट के नाम पर करते थे ठगी, देवघर पुलिस की रेड में धरे गए 6 साइबर क्रिमिनल

सलाखों के पीछे ही रहेगा झारखंड का सबसे बड़ा मानव तस्कर!, पन्ना लाल महतो मामले में कोर्ट का नया फैसला, 15 सितंबर को अगली तारीख







