झारखंड में भीषण गर्मी और लू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जारी किया अलर्ट
राज्य में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों, सदर अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आवश्यक दवाइयों, ORS, IV Fluids और चिकित्सकीय टीमों के साथ तैयार रहने का निर्देश दिया है.

Ranchi News: राज्य में लगातार बढ़ते तापमान, प्रचंड गर्मी और हीटवेव की गंभीर स्थिति को देखते हुए झारखंड स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है. विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट जारी किया है. साथ ही राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों, सदर अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आवश्यक दवाइयों, ORS, IV Fluids और चिकित्सकीय टीमों के साथ तैयार रहने का निर्देश दिया है.
मंत्री इरफान अंसारी ने राज्यवासियों से अपील करते हुए विशेष रुप से सतर्क रहने की अपील की है. और कहा है कि घरों से बाहर निकलते समय विशेष रुप से सतर्कता बरतें. उन्होंने बच्चों-बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों का विशेष ध्यान रखने की सलाह भी दी है.
उन्होंने कहा कि सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक भीषण गर्मी और लू का अत्याधिक प्रकोप रहता है ऐसे में घरों से बाहर तभी निकलें, जब अधिक जरूरी हो. उन्होंने लोगों से अधिक मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी, छाछ और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने की अपील की है. कहा कि धूप में निकलने से पहले सिर को गमछा, टोपी या छाते से ढंककर रखें. खाली पेट घर से बाहर कहीं न जाएं, कम से कम भरपेट पानी पीकर ही निकलें.
एक्स पर पोस्ट साझा कर लोगों से की अपील
मंत्री ने आगे कहा कि चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी, कमजोरी या बेहोशी महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें. उन्होंने कहा कि सतर्क और सुरक्षित रहें क्योंकि आपकी एक छोटी सावधानी जीवन बचा सकती है. बता दें, मंत्री ने अपने एक्स हैंडल में पोस्ट साझा करते हुए राज्य में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर अस्पतालों को अलर्ट जारी किया है और राज्यवासियों को भी इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है.
एक्स पर मंत्री ने लिखा है ''झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी एवं भीषण लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है. राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों, सदर अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आवश्यक दवाइयों, ORS, IV Fluids एवं चिकित्सकीय टीमों के साथ तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. मैं राज्य की जनता से अपील करता हूं कि अत्यधिक जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें, विशेष रूप से सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप एवं लू से बचें. अधिक मात्रा में पानी, ORS, नींबू पानी एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें. बच्चों, बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें. चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी, कमजोरी या बेहोशी महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें. सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — आपकी एक छोटी सावधानी जीवन बचा सकती है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में 27 मई तक बरसेगी 'आग', कई जिलों में हीटवेव तो कहीं बारिश को लेकर अलर्ट जारी

रांची के कावेरी रेस्टोरेंट संचालक लव भाटिया की संदिग्ध मौत, कारोबार जगत में शोक की लहर







