सिर अलग.. धड़ अलग, सहरसा में मिला सिरकटा शव, दहशत में क्षेत्र के लोग
सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र में नदी किनारे एक सिरकटा शव बरामद किया गया है. नदी के दो अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. वहीं इलाके में लोग सहमें हुए हैं.

Bihar (Saharsa): सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव के सामने सुरसर नदी से एक अज्ञात सिरकटा शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा राज थाना के थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी तथा काशनगर थाना के थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव नदी में मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ नदी किनारे जुटने लगी. बताया जा रहा है कि शव का सिर धड़ से काफी दूर नदी किनारे बरामद हुआ, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.
सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सिर से अलग अज्ञात शव बरामद हुआ है. पहचान कराने की प्रक्रिया जारी है तथा मामले की गहन जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है. पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी के मामलों का मिलान भी कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मानवता फिर हुई शर्मसार: झाड़ियों में फेंका मिला 4 महीने का मासूम, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

BIHAR BREAKING: भाभी की हत्या का आरोप, देवर दस महिने से जेल में.. भाभी निकली जिंदा






