नीतीश नहीं.. इनके नाम है सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड
लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने की फहरिस्त में आज बिहार के पुनर्निर्वाचित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम भी शामिल हो गया है. उन्होंने अब तक इस पद पर 19 वर्ष और 93 दिन व्यतीत किए हैं.

NAXATRA NEWS
भारतीय राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता लंबे समय तक संभालना एक बड़ी जिम्मेदारी भरा काम है. इसके पीछे कुछ राजनीतिक हथकंडे भी हो सकते हैं, और जनता का विश्ववास भी.
लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने की फहरिस्त में आज बिहार के पुनर्निर्वाचित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम भी शामिल हो गया है. उन्होंने अब तक इस पद पर 19 वर्ष और 93 दिन व्यतीत किए हैं. जबकि सबसे लंबा मुख्यमंत्री पद का कार्यकाल सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रहा है. जिन्होंने 12 दिसंबर 1994 से 26 मई 2019 तक मुख्यमंत्री पद पर आसीन हो सत्ता संभाली थी. इस प्रकार उनका कार्यकाल 24 साल 165 दिन तक का था.

बता दें कि नीतीश कुमार ने पहली बार 3 मार्च 2000 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. लेकिन उनका यह कार्यकाल महज कुछ दिनों तक ही चल सका था. पुन: सन् 2005 में उन्होंने चुनाव जीता और मुख्यमंत्री पद हासिल करने में सफल रहे. वहीं आज, 20 नवंबर 2025 को उन्होंने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है.
लंबे कार्यकाल वाले टॉप 10 मुख्यमंत्रियों की सूची -
1. पवन कुमार चामलिंग (सिक्किम) - 24 वर्ष 165 दिन
2. नवीन पटनायक (ओडिशा) - 24 वर्ष 99 दिन
3. ज्योति बसु (पश्चिम बंगाल) - 23 वर्ष 137 दिन
4. गोगोंग अपांग (अरुणाचल प्रदेश) - 22 वर्ष 250 दिन
5. लाल थनहवला (मिजोरम) - 22 वर्ष 60 दिन
6. वीरभद्र सिंह (हिमाचल प्रदेश) - 21 वर्ष 13 दिन
7. माणिक सरकार (त्रिपुरा) - 19 वर्ष 363 दिन
8. नीतीश कुमार (बिहार) - 19 वर्ष 93 दिन
9. एम. करुणानिधि (तमिलनाडु) - 18 वर्ष 362 दिन
10. प्रकाश सिंह बादल (पंजाब) - 18 वर्ष 350 दिन
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विश्वभर में मनाया जा रहा आज ईस्टर का त्योहार, वेटिकन सिटी में पोप लियो XIV से लेकर लंदन के बिशप तक, देखें सर्वश्रेष्ठ तस्वीरें

नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी, बिहार CM पद से जल्द देने वाले हैं इस्तीफा






