हजारीबाग के IRS अधिकारी बने NTA के नए संयुक्त निदेशक, केंद्रीय कार्मिक व प्रशिक्षण मंत्रालय ने जारी किए आदेश
हजारीबाग के IRS अधिकारी आकाश जैन को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का नया संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही राजेंद्र भगोड़िया को भी एनटीए में संयुक्त निदेशक के तौर पर नियुक्ति मिली है.

Ranchi, Jharkhand: NEET 2026 पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई. इसे लेकर देश भर में विरोध जारी है. इसी बीच एक खबर NTA के नए निदेशक की नियुक्ति को लेकर भी सामने आई है. बताते चलें कि NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी वही संस्था है जो भारत में ऑनलाइन परीक्षाएं कंडक्ट कराती है. यह भारत सरकार के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय से जुड़कर काम करती है.
नीट सहित बीते कई सालों में कई परीक्षाएं पेपर लीक के कारण रद्द हो चुकी हैं, जिसके बाद से एनटीए का भी जमकर विरोध हुआ है.
हजारीबाग के IRS अधिकारी आकाश जैन को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का नया संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है. भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने नागरिक सेवा बोर्ड की सिफारिश पर इस नियुक्ति पर मुहर लगाई है.
आकाश जैन IRS (IT) 2013 बैच के अधिकारी हैं. उन्हें उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी में संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उनका कार्यकाल 4 दिसंबर 2029 तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा.
आदित्य जैन के साथ ही राजेंद्र भगोड़िया को भी एनटीए में संयुक्त निदेशक के तौर पर नियुक्त किया गया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में भारत विकास परिषद की प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन, वक्ताओं ने कहा समाज और जनसेवा ही परिषद का उद्देश्य

चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बस पकड़ने की फिराक में खड़ा तस्कर करीब 4 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार







