Hazaribagh: NTPC की कार्रवाई में पूर्व कृषि मंत्री का घर धराशायी, भारी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद
एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस के विस्तार को लेकर भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में पूर्व कृषि मंत्री का जोरदाग स्थित आवास तोड़ा गया!!

Jharkhand (Hazaribagh): हजारीबाग जिले के केरेडारी में संचालित एनटीपीसी के चट्टीबरियातु कोल परियोजना विस्तार को लेकर प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई. पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव का घर तोड़ दिया गया. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूर्व कृषि मंत्री का जोरदाग स्थित आवास तोड़ दिया गया.
इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार, परियोजना क्षेत्र के विस्तार के तहत संबंधित जमीन एवं भवन को हटाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. जानाकारी के अनुसार यह क्षेत्र खनन कार्य के लिए आवंटित है.
कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुटी रही और क्षेत्र में कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. हालांकि प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है.
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि परियोजना विस्तार को लेकर पूर्व में आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है. वहीं, स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं.
बताया जा रहा है कि कार्रवाई से पहले ही सरकारी कोष से मुआवजे का भुगतान किया जा चुका है. फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और प्रशासन द्वारा पूरी कार्रवाई की निगरानी की जा रही है!
रिपोर्ट: इंद्रजीत कुमार गिरि
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मुंह बोली बेटी निकली अपनी मां की कातिल, कब्र से निकाली गई महिला की लाश

फूड पॉइजनिंग मामलाः मरीजों से मिलने पहुंची विधायक कल्पना सोरेन, सदर अस्पताल की अव्यवस्था पर जमकर भड़के परिजन







