गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, 551 महिलाओं ने एक साथ किया चालिसा पाठ
जिला के हनुमान मंदिरों में हनुमान जी की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है. शहर के कुटिल गली हनुमान मंदिर में विशेष आयोजन भी किए गए.

Jharkhand (Giridih): राज्य भर में हनुमान जयंती की धूम जोरों पर है. गिरिडीह के मंदिरों में भी हनुमान चालिसा का पाठ किया जा रहा है. सुबह से ही पूजा पाठ करते भक्तों की भीड़ मंदिरों में देखी जा रही है.

शहर के कुटिल गली हनुमान मंदिर में 21 किलो दूध से अभिषेक किया गया. हनुमान जी की पूजा के बाद 551 भक्तों ने एक साथ हनुमान चालिसा पाठ में हिस्सा लिया. शहर के भजन गायक मुकुट केड़िया ने इस हनुमान चालिसा पाठ की शुरुआत की.

हनुमान चालिसा पाठ के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया. जिसका पहला भोग बजरंग बली को लगाया गया.
उक्त आयोजन के बाद हनुमान चालिसा का पाठ करने वाली महिलाओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में शासी समिति की बैठक,लिए गए अहम निर्णय

Giridih: टीबड़ेबाल टेक्सटाइल में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू






