गुमला : शराब के नशे में बेटे ने पिता को दिया धक्का, पत्थर से सिर टकराया और हो गई मौत
गुमला के रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र के घोड़पहाड़ गांव में आपसी विवाद के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई।


Gumla: गुमला के रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र के घोड़पहाड़ गांव में आपसी विवाद के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान बेटे ने अपने 65 वर्षीय पिता को धक्का दे दिया। जमीन पर गिरने के दौरान वृद्ध के सिर में पत्थर लग गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विवाद के दौरान बेटे ने दिया धक्का
मृतक की पहचान इंदवा किसान (65) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इंदवा किसान और उनके बेटे सुरेंद्र किसान के बीच शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद बढ़ने पर सुरेंद्र ने कथित तौर पर अपने पिता को धक्का दे दिया।
धक्का लगने से इंदवा जमीन पर गिर पड़े। इसी दौरान उनका सिर पत्थर से टकरा गया और उन्हें गंभीर चोट लग गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही सुरसांग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी पुत्र सुरेंद्र किसान को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच
पुलिस घटना के कारणों और विवाद के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कांके रोड CM आवास बना छावनी, झारखंड जगुआर और JAP के जवान तैनात

गोड्डा : बाइक को बचाने में बेकाबू हुआ कंटेनर, पेड़ से टकराकर NH-133 पर पलटा ; टला बड़ा हादसा







