कांके रोड CM आवास बना छावनी, झारखंड जगुआर और JAP के जवान तैनात
राजधानी रांची में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी छात्रों के उग्र आंदोलन के बीच पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।


Ranchi: राजधानी रांची में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी छात्रों के उग्र आंदोलन के बीच पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। छात्रों के सम्भावित उग्र प्रदर्शन और घेराव की आहट को देखते हुए कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से कड़ा कर दिया गया है।
कई जिलों से बुलाए गए अतिरिक्त बल, झारखंड जगुआर और JAP तैनात
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए राज्य के कई अन्य जिलों से अतिरिक्त पुलिस जवानों को राजधानी बुलाया गया है। CM आवास और आसपास के इलाकों को किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। आम पुलिस बल के साथ-साथ झारखंड जगुआर (Jharkhand Jaguar) और झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) के जवानों की भारी तैनाती की गई है।
शांतिपूर्ण हल की कोशिश, छात्रों से बातचीत का दौर भी जारी
छात्रों के लगातार बढ़ते विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जहां एक तरफ सुरक्षा तंत्र को पूरी तरह से मुस्तैद किया गया है, वहीं दूसरी तरफ स्थिति को शांत करने के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी आंदोलनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। आंदोलन समाप्त कराने और उनकी मांगों का उचित हल निकालने को लेकर वार्ता और बातचीत का दौर जारी है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

"छात्रों की पढ़ाई नहीं होगी बाधित", स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने 5 डॉक्टरों-अधिकारियों की सेवा अवधि बढ़ाने का दिया निर्देश

"24 घंटे का नोटिस देकर नहीं तोड़ सकते दुकान", HC ने रांची नगर निगम से 6 सप्ताह में मांगा जवाब







