मुरी में Scorpio से टकराई बाइक, एक की मौत
रांची के मुरी-गोला मुख्य मार्ग पर कुटरु के पास बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हुई, जबकि दो को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया।

Ranchi: मुरी OP क्षेत्र के मुरी-गोला मुख्य मार्ग पर कुटरु के पास बुधवार सुबह करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक और Scorpio की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासन की मदद से तीनों को इलाज के लिए Silli सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
घर लौट रहे थे तीनों युवक
जानकारी के अनुसार, Ramgarh जिले के नेमरा गांव निवासी लोबीन सोरेन (21), सुभाष टुडु (19) और लखिराम सोरेन (20) बाइक से अपने घर नेमरा जा रहे थे। इसी दौरान कुटरु के पास विपरीत दिशा से आ रही Scorpio से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मुरी OP की पुलिस टीम गश्त के दौरान मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
इलाज के दौरान एक युवक ने तोड़ा दम
Silli सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने लोबीन सोरेन को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुभाष टुडु और लखिराम सोरेन का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए Singpur Nursing Home भेज दिया गया।
Scorpio जब्त, जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद प्रशासन ने Scorpio को जब्त कर मुरी OP में रखा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं मुरी OP पुलिस ने मृतक लोबीन सोरेन का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेज दिया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू में पुलिस की जांच पर DIG सख्त, एक DSP समेत 4 SI को शोकॉज ; तीन थानों के 11 मामलों...

रांची कोर्ट ने सुनाई 43 किलो गांजा तस्करी में 5 को 10-10 साल की कठोर सजा







