GT vs RR Qualifier 2 : राजस्थान की टीम लड़खड़ाई, सूर्यवंशी अकेले पार लगा रहे नैया
आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 2 में राजस्थान की टीम शुरुआती ओवरों में लड़खड़ाती नजर आ रही थी. लेकिन वैभव सूर्यवंशी की लाजवाब बल्लेबाजी और रविंद्र जडेजा की सूझबूझ ने राजस्थान के स्कोरबोर्ड को एक मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है.

GT vs RR Qualifier 2 : गुजरात और राजस्थान के इस अहम मुकाबले से यह तय होगा कि आरसीबी के खिलाफ कौन फाइनल खेलेगी. गुजरात के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान को शुरुआत में ही दो झटके लग गए. इसके बाद स्कोर को आगे बढ़ाने का जिम्मे संभाला वैभव सूर्यवंशी और जडोजा ने. ताबड़तोड़ रनों की बारिश के बीच जडेजा रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन वापस चले गए. जिसके बाद क्रिज पर आए कप्तान रियान पराग कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और उनके आउट होने के साथ ही लगातार कुछ रनों के अंतर में टीम ने तीन विकेट और गंवा दिए.
राजस्थान ने तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने समर्थकों और टीम को निराश होने का मौका नहीं दिया. उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों पर अपना आठवां अर्धशतक जड़ दिया.
16वें ओवर में गेंद होल्डर के हाथ में थी. जिस ओवर में वैभव ने 16 रन ठोक दिए. इसके साथ ही राजस्थान का स्कोर 175/6 हो चला है. आज के इस महत्वपूर्ण मुकाबले में जहां बाकी खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं हो सके. उसी मैच में वैभव ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का नजारा पेश किया है. शतक से सिर्फ 4 रन दूर रह गए वैभव सूर्यवंशी. बाउंड्री मारने की मंशा से विकेट के पीछे शॉर्ट खेला, लेकिन सीधा फिल्डर के हाथ में कैच थमा बैठे. इस प्रकार राजस्थान का छठा और अहम विकेट का पतन हुआ.
जडेजा 33 में 43 बनाकर खेल रहे हैं. और 18 ओवर 2 गेंद के बाद RR का स्कोर है 177 रन 6 विकेट के नुकसान पर.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

WFI को सुप्रीम झटका : विनेश फोगाट ले सकती हैं एशियन गेम्स के ट्रायल्स में हिस्सा

GT vs RR Qualifier 2 पर मंडरा रहा बारिश का साया, मैच नहीं हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?







