बाढ़ में गंगा स्नान के दौरान नानी और 2 नाती डूबे, स्थानीयों ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला !
नवादा जिले के कदिदरगंज से 15 लोग उमानाथ घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे इनमें से एक बच्चा गंगा स्नान के दौरान अचानक नदी में डूबने लगा. उसे डूबता देख उसकी नानी बचाने के लिए नदी में कूद गई

Barh (Bihar): बाढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां उमानाथ घाट पर गंगा स्नान करने तीन लोग अचानक डूबने लगे. लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से तीनों की जान बचा ली गई.
जानकारी के मुताबिक, नवादा जिले के कदिदरगंज से 15 लोग उमानाथ घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे इनमें से एक बच्चा गंगा स्नान के दौरान अचानक नदी में डूबने लगा. उसे डूबता देख उसकी नानी बचाने के लिए नदी में कूद गई, लेकिन वह भी डूबने लगी, जिसे देखकर उसका दूसरा नाती उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा ली.
लेकिन इस दौरान तीनों नदी में डूबने लगे. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने जब देखा कि तीन लोग गंगा स्नान के दौरान नदी में डूब रहे हैं तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए नदी में कूदकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि सभी भैसुर के श्राद्ध के शुद्धिकरण को लेकर गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे. इसी बीच यह हादसा घटी.
फिलहाल तीनों सुरक्षित है. बता दें कि उमानाथ मैं इस तरह की घटना बराबर होते रहती है 10 दिन पूर्व भी नवादा जिला से ही गंगा स्नान करने आए एक ही परिवार के तीन बच्चे डूब गए थे जिनमें से दो को बचाया गया था जबकि एक लापता हो गया था.
रिपोर्ट- रवि शंकर शर्मा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Bihar के लिए जो दायित्व मिला है, उसे पूरा करूंगा : सम्राट चौधरी

बिहार में पहली बार बनेगी BJP की सरकार, नए मुख्यमंत्री होंगे सम्राट चौधरी







