बिरसा हॉस्पिटल में डायलिसिस यूनिट का भव्य उद्घाटन, झारखंडवासियों के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की नई पहल
DGP रेलवे, झारखंड पुलिस अनिल पालटा, MD & CEO, UTISL जय प्रकाश चहल, प्रकाश पियूष (मीडिया सेल, DIAPAM, वित्त मंत्रालय) सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे. कार्यक्रम में चिकित्सा जगत के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ डॉ. शीतल मलुआ, डॉ. अजय नेहरू तथा संस्थान के चेयरमैन अशोक कुमार भगत मौजूद रहे.

Khunti/Jharkhand: स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिरसा हॉस्पिटल में अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट का विधिवत उद्घाटन किया गया. यह पहल झारखंड के नागरिकों को सुलभ, किफायती एवं उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी. बिरसा हॉस्पिटल बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च के अंतर्गत संचालित है.

इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में DGP रेलवे, झारखंड पुलिस अनिल पालटा,MD & CEO, UTISL जय प्रकाश चहल ,प्रकाश पियूष (मीडिया सेल, DIAPAM, वित्त मंत्रालय) सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे. कार्यक्रम में चिकित्सा जगत के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ डॉ. शीतल मलुआ, डॉ. अजय नेहरू तथा संस्थान के चेयरमैन अशोक कुमार भगत मौजूद रहे.
उद्घाटन समारोह के दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह डायलिसिस यूनिट न केवल मरीजों के लिए जीवनदायिनी सुविधा सिद्ध होगी, बल्कि इससे उन्हें बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता भी कम होगी. अब झारखंड के मरीजों को अपने ही क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सेवाएं सुलभ हो सकेंगी, जिससे समय, धन और परिश्रम की बचत होगी.

कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग प्रदान करते हुए बिरसा नर्सिंग संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक लोक नृत्य एवं गीत की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया. इस प्रस्तुति ने न केवल कार्यक्रम को जीवंत बनाया, बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपरा की सुंदर झलक भी प्रस्तुत की.
संस्थान के चेयरमैन अशोक कुमार भगत ने अपने संबोधन में कहा कि बिरसा हॉस्पिटल सदैव जनसेवा के प्रति समर्पित रहा है और यह नई सुविधा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए एक वरदान सिद्ध होगी. उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में और भी उन्नत चिकित्सा सेवाओं को जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे.
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अस्पताल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और आम जनता को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराएगी. अंत में सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन कर इसे जनसाधारण के लिए समर्पित किया और झारखंडवासियों के उज्ज्वल स्वास्थ्य और भविष्य की कामना की.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में अधिकारियों के खराब परफॉर्मेंस से नाराज केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, जिला स्तरीय बैठक से किया वॉकआउट

भगवान भरोसे हंटरगंज CHC की स्वास्थ्य व्यवस्था, मरीजों के लिए जानलेवा बनी 108 एम्बुलेंस







