मोतिहारी में जीवन इंटरनेशनल स्कूल में CBSE 10वीं के टॉपर्स के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन
जीवन इंटरनेशनल स्कूल, मोतिहारी में आज यानी सोमवार को सीबीएसई 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित जीवन इंटरनेशनल स्कूल में आज, सोमवार (20 अप्रैल 2026) को सीबीएसई 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.
इस समारोह में जीवन इंटरनेशनल स्कूल के फाउंडर महेश प्रसाद श्रीवास्तव, चेयरमैन जीवन प्रकाश, वाइस चेयरमैन मनोज श्रीवास्तव, मैनेजिंग डायरेक्टर स्वर्णिम श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया. इस दौरान स्कूल के शिक्षकों ने सभी का सम्मान किया करते हुए स्कूल परिसर में आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का जश्न मनाया. इस मौके पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई.
कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी सफल छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. खास बात यह रही कि इस मौके पर विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया, ताकि उनके योगदान और सहयोग को सराहा जा सकें. इस अवसर पर स्वर्णिम प्रकाश ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है. उन्होंने बताया कि यह सम्मान समारोह केवल पुरस्कार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को आगे बढ़ने और बेहतर करने के लिए प्रेरित करने का यह एक प्रयास है.
मौके पर मनोज सर ने कहा कि जीवन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राएं लगातार अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल कर रहे हैं. उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षकों और उनकी मेहनत को दिया. उन्होंने कहा कि स्कूल की टीम वर्क, नियमित पढ़ाई और छात्रों की कड़ी मेहनत का ही यह परिणाम है कि हर साल बेहतर रिजल्ट देखने को मिल रहा है.
सम्मानित हुए छात्र-छात्राओं ने भी अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों और मैनेजमेंट को दिया. विद्यार्थियों ने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के दौरान जो गाइड लाइन और मार्गदर्शन मिलता है, वह बेहद प्रभावी होता है. साथ ही पढ़ाई की नियमित मॉनिटरिंग और अनुशासन के कारण ही उन्हें इस तरह की सफलता प्राप्त हुई है.
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षकगण, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे. सभी ने छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. यह सम्मान समारोह न केवल छात्रों की मेहनत का सम्मान था, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना, जिससे वे भी आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हों.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सोन नदी में नहाने गए थे बच्चे, 8 वर्षीय मोनू की डूबकर चली लगी गई जान

समस्तीपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ा सरफिरा युवक, पत्नी के ससुराल न जाने से था नाराज







