DPS गिरिडीह में CBSE क्लस्टर-3 खो-खो प्रतियोगिता का भव्य समापन, 1500 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
DPS गिरिडीह में आयोजित पांच दिवसीय CBSE क्लस्टर-3 खो-खो प्रतियोगिता का समापन हुआ। विभिन्न राज्यों के करीब 1500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Giridih: दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) गिरिडीह में आयोजित पांच दिवसीय CBSE क्लस्टर-3 खो-खो प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से पहुंचे करीब 1500 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
अतिथियों का हुआ गर्मजोशी से स्वागत
समापन समारोह में स्कूल के चेयरमैन बलजीत सिंह सलूजा और निदेशक सरदार त्रिलोचन सिंह सलूजा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का सफल संचालन सुपरवाइजर राजेश सिन्हा के नेतृत्व में किया गया।
विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और विजेता टीमों को कप (ट्रॉफी) देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने के बाद खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
'खो-खो बच्चों के सर्वांगीण विकास का खेल'
स्कूल की प्रिंसिपल सोनी तिवारी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खो-खो केवल एक खेल नहीं, बल्कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस खेल से बच्चों की फिटनेस बेहतर होती है, मानसिक संतुलन मजबूत होता है और टीम भावना के साथ अनुशासन का भी विकास होता है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर स्कूल प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई दी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डीसी ने चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया विस्तृत निरीक्षण, मरीजों से लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक

रांची में यहां पार्किंग में खड़ी दो कार से चोरों ने उड़ाई नकदी और कीमती सामान, FIR दर्ज







