मोतिहारी में ‘उड़ान एजुकेशनल एक्सपो’ का भव्य आयोजन, छात्रों को मिला करियर मार्गदर्शन और सम्मान
बिहार के मोतिहारी स्थित बापू सभागार में शिक्षा और करियर मार्गदर्शन को लेकर ‘उड़ान एजुकेशनल एक्सपो सह सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया.

Motihari (Bihar): शहर के ऐतिहासिक बापू सभागार में शिक्षा और करियर मार्गदर्शन को लेकर ‘उड़ान एजुकेशनल एक्सपो सह सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को उनके भविष्य के प्रति जागरूक करना और सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना रहा.
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित कई गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. उद्घाटन के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई.
इस मौके पर शहर के सैकड़ों शिक्षकों के साथ हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान कैरियर एंबीशन एजुकेशन की ओर से मेधावी और प्रतिभाशाली छात्रों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया. शिक्षकों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिससे पूरे सभागार में गौरव का माहौल देखने को मिला.
कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया. नृत्य, संगीत और नाटक के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. इसके साथ ही, कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर्स द्वारा विशेष सत्र आयोजित किए गए, जिसमें छात्रों को करियर के विभिन्न विकल्पों, प्रतिस्पर्धा की तैयारी और लक्ष्य निर्धारण को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई. इन सत्रों से युवाओं को अपने भविष्य को लेकर नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा मिली.
कार्यक्रम के दौरान कैरियर एंबीशन एजुकेशन के डायरेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि “उड़ान एजुकेशनल एक्सपो का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सही मार्गदर्शन देना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें.” अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया. यह आयोजन शिक्षा, प्रेरणा और सम्मान का एक बेहतरीन संगम साबित हुआ, जिसने छात्रों के भविष्य को नई उड़ान देने का कार्य किया.
रिपोर्ट- प्रतिक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में स्प्रिट माफिया पर बड़ा एक्शन, 200 लीटर जहरीली स्प्रिट बरामद, 5 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश से बिहार पहुंचा एक प्रेमी बिजली के खंभे पर चढ़ा, लटकर फांसी लगाने का किया प्रयास







