मदर टेरेसा पर गिरिराज सिंह ने लगाए गंभीर आरोप, धर्म परिवर्तन, लव जिहाद पर दिए बड़े बयान
बिहार की धरती - बक्सर - से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मदर टेरेसा पर धर्म परिवर्तन कराने संबंधित कई बड़े आरोप लगाए हैं. सनातन धर्म को लेकर भी हिंदुओं को उकसाने वाले बयान से उनका संबोधन चर्चा का विषय बना हुआ है.

BIHAR (BUXAR): भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तथाकथित लव जिदाद के मुद्दे पर बड़े बयान दिए हैं. वहीं भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. गिरिराज सिंह ने कहा है कि "मैं स्वयं भी लव जिहाद से पीड़ित हूं". उन्होंने कहा कि पूरे भारत में लव जिहाद, थूक जिहाद और बहुत सारी जिहादें चल रही हैं.
दूसरी तरफ धर्म परिवर्तन को लेकर भी केंद्रीय मंत्री द्वारा कई बड़े आरोप लगाए गए हैं. उन्होंने धर्म परिवर्तन को लेकर कहा कि हिंदुओं को सनातन की रक्षा हेतु आरे आना होगा.
उन्होंने मदर टेरेसा पर गंभीर आरोप लगाए. कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में टेरेसा को मदर कहा गया, उन्हें शांति पुरस्कार से नवाजा गया. केंद्रीय मंत्री का कहना है कि मदर टेरेसा ने मदर कहलाने वाले कोई कार्य नहीं किए. उनका आरोप है कि मदर टेरेसा ने गरीब आदिवासियों के धर्म परिवर्तन कराए और ईसाई धर्म का प्रचार किया.
आगे उनके आरोप लिस्ट में यह भी बात जोड़ी गई कि उनके जिले - बेगुसराय - में भी धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म का प्रचार वर्तमान में भी जारी है और उनके अनुसार यह बड़ी समस्या है.
उपर्युक्त सारे आरोप उन्होंने बिहार की धरती से ही जनता को संबोधित करते हुए लगाए हैं. दरअसल आज - शनिवार - बक्सर के सर्किट हाउस में उनका आगमन निर्धारित था, जहां उनके साथ नवनियुक्त विधायक आनंद मिश्रा भी थे.
अंत में इस प्रकरण से सवाल यह खड़ा होता है कि क्या भारत रत्न से सम्मानित, गरीबों के लिए जिन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया. जिन्हें गरीबों का मसीहा तक कहा जाता है. ऐसी - शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित - मदर टेरेसा पर ऐसे गंभीर आरोप लगाना, एक केंद्रीय मंत्री द्वारा कितना उचित है?
रिपोर्ट - गिरीश शंकर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत






