मां शक्ति की आराधना में डूबा गिरिडीह शहर, पपरवाटांड का पूजा पंडाल भक्तों को कर रहा आकर्षित
दुर्गोत्सव के इस पवित्र पर्व में रविवार को मंत्री सोनू और उप नगर आयुक्त ने कई पूजा पंडाल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात भी की. मौके पर मंत्री ने पंडाल और मंडप के सजावट की तारीफ भी की.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: गिरिडीह में शारदीय नवरात्र की धूम है. हर तरफ श्रद्धालु मां दुर्गा के भक्ति में लीन है. बीते दिन रविवार को मां के षष्ठी रुप माता कात्यायनी की पूजा अर्चना विधि-विधान के साथ किया गया. जिसके बाद देर शाम कई पूजा पंडालों के पट खोले गए.
बता दें, दुर्गा पूजा को लेकर जिले में कई पूजा समितियों की तरफ से भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है. जिसमें आकर्षक लाइट साज-सजावट किए गए है. जो श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. दुर्गोत्सव के इस पवित्र पर्व में रविवार को मंत्री सोनू और उप नगर आयुक्त ने कई पूजा पंडाल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात भी की. मौके पर मंत्री ने पंडाल और मंडप के सजावट की तारीफ़ भी की.
गिरिडीह डुमरी रोड के पपराटांड पूजा समिति का पंडाल बेहद आकर्षक है. जिसे बेहद भव्य रुप दिया गया है. करीब एक हजार वर्ग फिट में 200 मीटर ऊंचा पंडाल का निर्माण कराकर माता की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई. इसी तरह शहर के सुरो सुंदरी इंस्टिट्यूट अकादमी का पंडाल भी भव्य रूप से बनाया गया. जबकि मोहनपुर वन विभाग के शक्ति पूजा समिति के साथ करीब दर्जन भर से अधिक पूजा पंडाल और मण्डप का भव्य सजावट किया गया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे दिग्गज

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति







