Giridih: अतिक्रमण हटाने के अभियान में ठेले से बरामद हुआ जानलेवा शराब का स्टॉक
गिरिडीह में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर निगम टीम को ठेले से अवैध महुआ शराब का जखीरा मिला. आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने शराब जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

Jharkhand (Giridih): शहर से अतिक्रमण का दाग मिटाने के लिए गिरिडीह नगर निगम समय-समय पर अभियान चलाता रहा है. फुटपाथ से लेकर सड़क तक कब्जा जमाने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर निगम पुलिस बल की मदद से कार्रवाई की जाती है, लेकिन हालात फिर जस के तस हो जाते हैं.

शनिवार को सहायक नगर आयुक्त अशोक हांसदा के नेतृत्व में एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. पुलिस बल की मौजूदगी में यह अभियान अंबेडकर चौक से शुरू होकर कालीबाड़ी चौक तक चला, जहां इसे समाप्त कर दिया गया.

इस दौरान फुटपाथ पर कब्जा किए ठेलों को हटाया गया और एक सब्जी ठेले से बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया गया. अन्य दुकानों से भी कुछ सामग्री जब्त कर दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर ठेला जब्त कर लिया जाएगा.
वापसी के दौरान जब टीम वकालत खाना और सदर अस्पताल के पास पहुंची, तो कुछ ठेलों की जांच की गई. इसी क्रम में सदर अस्पताल गेट के सामने एक ठेले की तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध और जानलेवा महुआ शराब बरामद हुई. ठेला संचालक मौके से फरार हो गया.

बरामद शराब की बोतलों पर झारखंड सरकार का स्टीकर लगा हुआ था. इसके अलावा पास के एक अन्य ठेले के नीचे बने बॉक्सनुमा तहखाने से भी भारी मात्रा में शराब जब्त की गई. ठेला संचालकों के फरार होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका कि यह अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी. मामले की सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी गई है, जो आगे की जांच में जुट गई है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डीसी ने गिरिडीह के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच की बैठक: नए पते, नई जिम्मेदारियों और कार्यक्रमों पर मुहर






