Giridih Special Report: दिन में मरीज की तलाश...शाम में शराब पार्टी, एंबुलेंस बना शराबियों की अय्याशी का अड्डा !
गिरिडीह जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानने के बाद आपको एंबुलेंस सेवा लेने के लिए एक बार आपको सोचना पड़ जाएगा. क्योंकि एंबुलेंस वाहन अब शराबियों का अड्डा बन गया है. जिसमें बैठकर चालक शराब पार्टी करते नजर आ रहे है.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): एंबुलेंस केवल चिकित्सा परिवहन का साधन मात्र नहीं है बल्कि जरूरतमंदों की गहन देखभाल और सहायता प्रदान करना और रोगियों को उपयुक्त स्वास्थ्य सेवा केंद्र तक पहुंचाना होता है. लेकिन इधर गिरिडीह में एंबुलेंस कमाई करने का एक जरिया बन गया है. मरीजों की जान बचाने और पार्थिव शरीर को परिजनों के पास पहुंचाने के बजाय अय्याशी का अड्डा बन गया है.
बता दें, यह पूरा मामला गिरिडीह सदर अस्पताल के पास का है जहां शनिवार (9 मई) की रात सड़क किनारे खड़े एक एंबुलेंस में कुछ लोग बैठकर शराब पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को एक प्रत्यक्षदर्शी ने Naxatra News को उपलब्ध कराया है, उसके अनुसार, गिरिडीह सदर अस्पताल के पास सारा दिन एक साथ कई एंबुलेंस मरीज की तलाश के लिए खड़े मिलते हैं लेकिन शाम होते ही ये 'एंबुलेंस' उस वाहन के चालकों के अय्याशी का अड्डा बन जाता है.
वीडियो में एम्बुलेंस के भीतर अन्य वाहनों के 4-5 चालक बैठे हुए हैं जो शराब पीते नजर आ रहे हैं. वैसे इनकी हिमाकत तो देखें ! वे अस्पताल के सामने कई एम्बुलेंस के चालक एक साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहे हैं. इन्हें न तो कानून का कोई भय है और ना ही इनमें इस एम्बुलेंस को लेकर कोई सम्मान, जिसमें वे मरीजों को हॉस्पिटल छोड़ते है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में बेमौसम बरसात ने ढाया कहर: आंधी-बारिश से ईस्ट जेल रोड पर गिरा पेड़, कार सवार युवक घायल

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट







