महापर्व रामनवमी मनाने के लिए गिरिडीह तैयार, शहर में लहरा रहा महावीरी पताका
रामनवमी को लेकर बड़ा चौक पर जिला प्रशासन और हिंदू संगठन का मंच बन गया है. जहां शुक्रवार की अहले सुबह लाखों की भीड़ भगवान राम के जन्मोत्सव में शामिल होंगी.

Giridih News: शौर्य पराक्रम और भगवान राम के जन्मोत्सव का महापर्व रामनवमी मनाने के लिए गिरिडीह तैयार है. शहर में महावीरी पताका लहरा रहा है. जय श्री राम और जय हनुमान से लिखे महावीरी पताका से पूरा शहर भरा हुआ है. रामनवमी के चर्चित भजन बज रहे हैं. डंकों का आवाज भी खूब गुंज रहा है. जिससे युवा लाठी और तलवार के कला का प्रदर्शन कर रहें.
परंपरा के अनुसार, लड़कियां भी जमकर तलवार भांज रही और लाठी भी खेल रही है. रामनवमी को लेकर बड़ा चौक पर जिला प्रशासन और हिंदू संगठन का मंच बन गया है. जहां शुक्रवार की अहले सुबह लाखों की भीड़ भगवान राम के जन्मोत्सव में शामिल होंगी. वहीं देर शाम बड़ा चौक पर लाखों रामभक्तों के भीड़ इकट्ठी होगी. 
शुक्रवार शाम के अखाड़ा में झांकियों का प्रदर्शन होगा. लाठियों के खेल दिखाएंगे जाएंगे, शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के राम मंदिर सज कर तैयार हैं. श्रीराम के आह्वान के लिए सनातनी तैयार है पारंपरिक अस्त्र शस्त्र के साथ अपने शौर्य और पराक्रम दिखाने के लिए. और गिरिडीह पुलिस भी अलर्ट मोड पर है पर्व को शांति के साथ मनाने के लिए.
राम भजन से पूरा गिरिडीह सराबोर है. पुराने और चर्चित गीत राम और उनके सेवक हनुमान चौक चौराहा पर बज रहे हैं. इधर एसपी डॉक्टर विमल कुमार के निर्देश के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है. खास चौकसी बरती जा रही है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में जमानत पर जेल से बाहर निकले व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, बेटी की हत्या का था आरोप

Ranchi में जीजा-साली ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ! मामले की जांच में जुटी पुलिस







